Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के नई टिहरी में सड़कों पर जनसैलाब, कहा- 'मेडिकल कॉलेज को बाहर नहीं ले जाने देंगे'

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:47 PM (IST)

    नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को गजा क्षेत्र में स्थानांतरित करने की चर्चाओं के विरोध में लोगों ने विशाल जनाक्रोश रैली निकाली। ...और पढ़ें

    शुक्रवार को भारी तादाद में लोग सड़कों पर उतरे। जागरण

    शुक्रवार को भारी तादाद में लोग सड़कों पर उतरे। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज को नई टिहरी से गजा क्षेत्र के पिफल्टी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं से उबाल के चलते शुक्रवार को टिहरी क्षेत्र के लोग भारी तादाद में सड़कों पर उतरे।

    क्षेत्रीय लोगों ने जनाक्रोश रैली निकालते हुए मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय पर स्थापत करने की मांग की। कहा कि किसी भी हाल में मेडिकल कॉलेज को बाहर नहीं ले जाने देंगे। मेडिकल कॉलेज अन्यत्र ले जाने पर भारी रोष लोगों में दिखा। जनाक्रोश रैली के दौरान नई टिहरी, बौराड़ी व बीपूरम बाजार पूरी तरह से बंद रहे।

    निकाली जनाक्रोश रैली

    टिहरी मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नई टिहरी सहित आस-पास के क्षेत्रों के जनप्रतनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सारज्यूला पट्टी के ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर वृहत जनाक्रोश रैली निकाली।

    रैली के माध्यम से अवगत कराया कि मेडिकल कॉलेज को लेकर टिहरी के सभी लोग एकजुट हैं और किसी भी हाल में मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र नहीं ले जाने देंगे। वक्ताओं में संघर्ष समिति के संयोजक डा राकेश भूषण गोदियाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का स्थान बदला तो व्यापक जन आंदोलन ओर तेजी से शुरू किया जायेगा।

    समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2022-23 में नई टिहरी के इणियां क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी और शासन के निर्देशों के तहत टीएचडीसी ने प्रारंभिक निर्माण संबंधी कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। वक्ताओं ने कहा कि दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणाओं के बावजूद मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र स्थानांतरित करने से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नई टिहरी में अवैध भू-कटान से सरकारी फ्लैटों को खतरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी पर केस दर्ज करने के आदेश

    यह भी पढ़ें- नई टिहरी में बीएसएनएल टावर पर चढ़ा पूर्व तहसील कर्मी, नौकरी से हटाए जाने का आरोप

    संघर्ष समिति ने चेतावनी दी मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाने का प्रयास किया तो क्षेत्र के लोगों को मजबूरन उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

    इस मौके पर समिति अध्यक्ष डा राकेश भूषण गोदियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, महामंत्री मनोज चमोली, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, महिपाल नेगी, शिवराज सजवाण, सुंदर लाल उनियाल, गंगाभगत सिंह नेगी, भूपेंद्र चौहान, शिवराज सिंह सजवाण, संदीप रावत, राहुल बुटोला, जीत राम भट्ट, राजीव रावत, नवीन सेमवाल, अनीता रावत, ममता उनियाल, मुशरफ अली, सोहन आदि मौजूद रहे।