Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिहरी में हादसा: यमुना नदी में गिरा ट्रक, चालक घायल; परिचालक लापता

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 10:42 AM (IST)

    नैनबाग के पास यमुना पुल और मसूरी बैंड के बीच एक ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। यह हादसा गुरुवार देर रात 1 बजे हुआ। ...और पढ़ें

    अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा ट्रक। जागरण

    अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा ट्रक। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, नैनबाग। थाना कैम्पटी क्षेत्र में विकासनगर से जखोल त्यूणी जा रहा एक ट्रक जमुना पुल से मसूरी बैड के बीच अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा।

    इस हादसे में चालक को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि परिचालक अभी लापता है। जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम यमुना में सर्च अभियान चला रहा है।

    गुरूवार की अर्धरात्रि को 1 बजे यह हादसा हुआ है। उक्त ट्रक विकासनगर से सरकारी गल्ले की दुकान का राशन लेकर जखोल त्यूणी गोदाम में छोड़ने जा रहा है। लेकिन इस बीच ट्रक यमुना पुल और मसरी बैंड के बीच अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

    पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर

    घटना की सूचना मिलते ही थाना कैम्पटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल ट्रक चालक को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिसे उपचार के लिए नैनबाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    चालक की पहचान उदय सिंह (27) पुत्र गगन सिंह निवासी त्यूणी, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि परिचालक संदीप अभी भी लापता है। जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में सर्च अभियान चला रहा है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में फिर भीषण हादसा, दो ट्रक टकराए; पांच वाहन क्षतिग्रस्त

    यह भी पढ़ें- बांदा में ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार डॉइवर और महिला की मौत, खड़ी ट्रॉली में भिड़ंत से हुआ हादसा