बिना कोचिंग के पहले प्रयास में अंजली नेगी बनीं राज्य कर अधिकारी, चम्बा का नाम किया रोशन; पिता शेफ और मां है गृहणी
चम्बा के पटुड़ी गांव की अंजली नेगी ने बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर राज्य कर अधिकारी का पद प्राप्त किया ...और पढ़ें

राज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित अंजली नेगी को बधाई देते स्वजन। स्वयं
HighLights
अंजली नेगी ने पहले प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास की।
बिना कोचिंग के राज्य कर अधिकारी पद पर चयन हुआ।
पटुड़ी गांव और चम्बा क्षेत्र में खुशी का माहौल।
संवाद सूत्र, चम्बा। विकासखंड चम्बा के पटुडी गांव निवासी अंजली नेगी ने बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। चम्बा ब्लाक के पटुड़ी गाँव की अंजली नेगी अपने पहले ही प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास कर राज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।
पिता शेफ और मां हैं गृहणी
उनके पिता दिनेश सिंह शेफ हैं व माता निर्मला नेगी गृहणी है। वर्तमान में उनका परिवार ऋषिकेश में निवास करता है। अंजलि बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी माता ने बताया कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अंजली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करती थी। अपने अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम पटूड़ी व चम्बा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में राजमिस्त्री के पोते पवन ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग पास की PCS परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर
टिहरी के मनीष मोहन नेगी बने उप शिक्षाधिकारी, अपर पीसीएस में मिली सफलता
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित अपर पीसीएस परीक्षा में ग्राम चौठारा, पट्टी गोनगढ़, जनपद टिहरी निवासी मनीष मोहन नेगी ने उप शिक्षाधिकारी के पद पर चयनित होकर सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि केवल मनीष मोहन नेगी व उनके परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
पहले लोअर पीसीएस के अंतर्गत मार्केटिंग निरीक्षक के पद पर हुआ था
पूर्व में मनीष मोहन नेगी का चयन लोअर पीसीएस के अंतर्गत मार्केटिंग निरीक्षक के पद पर हुआ था। अब उप शिक्षाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम व लगन का उत्कृष्ट परिचय दिया है। मनीष के पिता सेवानिवृत्त प्रवक्ता भरत सिंह नेगी और भगवानी नेगी गृहिणी हैं।