Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के टिहरी में मानसून की मार, भारी बारिश और भूस्खलन से 16 सड़कें बंद

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    टिहरी जिले में मानसून की भारी बारिश के कारण भूस्खलन से 16 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिनमें लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। ...और पढ़ें

    पुल के अभाव में सौंग नदी को जान जोखिम में डालकर नदी पर करते ग्रामीण। सुधि पाठक

    पुल के अभाव में सौंग नदी को जान जोखिम में डालकर नदी पर करते ग्रामीण। सुधि पाठक

    HighLights

    1. टिहरी में मानसून की भारी बारिश से 16 सड़कें अवरुद्ध

    2. नरेंद्रनगर में सर्वाधिक 110 मिमी वर्षा दर्ज की गई

    3. लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई सड़कें खोलने में जुटे

    जागरण संवाददाता, नई टिहरी। जनपद टिहरी के अलग-अलग तहसील क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत पांच ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 11 सड़कें मानसून की दस्तक के दूसरे दिन पहाड़ी से भूस्खलन और बोल्डर आने के कारण अवरूद्ध हो गईं।

    जिनको संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई करते जल्द से जल्द आवागमन के लिए सुचारू का प्रयास किया जा रहा है।

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जनपद में औसतन 62.17 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसमें सर्वाधिक नरेंद्रनगर क्षेत्र में 110 मिमी, धनोल्टी में 100 मिमी, टिहरी में 47 मिमी, कीर्तिनगर में 45 मिमी, घनसाली में 40 मिमी और देवप्रयाग में 31 मिमी वर्षा हुई।

    लगातार दो दिनों की भारी बारिश में जनपद में गुरुवार को कुल 13 सड़कें भी अलग-अलग समय अंतराल में बाधित हुईं। जिनमें लोनिवि के अंतर्गत दो राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग व दो ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 11 सड़कें शामिल हैं।

    लोनिवि के अंतर्गत तहसील नैनबाग क्षेत्र में कैम्पटी-चडोगी मोटर मार्ग, तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्र में नरेंद्रनगर-रानीपोखरी राज्यमार्ग-77, तहसील गजा क्षेत्र में पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल राज्यमार्ग-31, तैला-कोटेश्वर मोटर मार्ग और तहसील पावकीदेवी में गुल्लर-नाई-मिण्डाथ-कौडियाल मोटर मार्ग शामिल है।

    पीएमजीएसवाई के अंतर्गत तहसील घनसाली क्षेत्र में घनसाली-तिलवाड़ा-मुयालगांव-मंजियाड़ी-महर मोटर मार्ग और घुत्तू-देवलंग-गंगी मोटर मार्ग बाधित हैं।

    तहसील धनोल्टी क्षेत्र में आरकेके-सतेंगल मोटर मार्ग, आरकेके-रगडगांव मोटर मार्ग व मरोडा-बनाली-कुण्ड मोटर मार्ग बाधित हैं।

    तहसील जाखणीधार क्षेत्र में रौडधार-पौडीखाल-भासौं मोटर मार्ग, तहसील कीर्तिनगर क्षेत्र में चाचकाण्डा-गोनी-काण्डी मोटर मार्ग, तहसील पावकीदेवी क्षेत्र में कौडियाला-गंगलासी मोटर मार्ग बाधित हैं।

    तहसील गजा क्षेत्र में मठियाली-मजियाडी मोटर मार्ग और तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्र में इठारना-कुखई मोटर मार्ग व हिंडोलाखाल-कुरीखाल मोटर मार्ग भूस्खलन के चलते बाधित हो गए थे।

    जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकार बृजेश भट्ट ने बताया कि लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अंतर्गत बाधित हुई सड़कों को संबंधित विभागों की ओर से आवागमन के लिए सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, 59 सड़कें बंद; पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, 4 जुलाई तक होगी भारी बारिश; आठ जिलों के लिए अलर्ट

    खबरें और भी