Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय, 4 जुलाई तक होगी भारी बारिश; आठ जिलों के लिए अलर्ट

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने 1 से 4 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    बाजपुर, बुधवार को बारिश के बीच भीगते हुए स्कूल जाते बच्चे। जागरण

    बाजपुर, बुधवार को बारिश के बीच भीगते हुए स्कूल जाते बच्चे। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ । उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार 30 जून को मानसून राज्य के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है और अगले दो से तीन दिन में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।

    मौसम विभाग ने एक से चार जुलाई तक राज्य में मानसून के सक्रिय से प्रबल रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    आइएमडी के अनुसार एक जुलाई को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

    मौसम विभाग ने लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने, अचानक बाढ़, जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका जताई है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने नागरिकों, यात्रियों, तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की विस्तृत एडवाइजरी

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल के 7 जिलों में मानसून की दस्तक, 2 से 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट