टिहरी: चारागाह भूमि नीलामी रद करने की मांग पर अड़े ग्रामीण, 14वें दिन भी जारी धरना
थौलधार के बोरगांव और रामगांव के ग्रामीण 79 नाली चारागाह भूमि की नीलामी रद्द करने की मांग को लेकर 14 दिनों से अनशन पर हैं। ...और पढ़ें

सूल्याधार में चारागाह भूमि की नीलामी की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। सुधि पाठक
HighLights
बोरगांव और रामगांव में चारागाह भूमि नीलामी का विरोध।
ग्रामीणों का 14वें दिन भी अनशन और धरना जारी।
नीलामी निरस्त न होने पर कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन की चेतावनी।
संवाद सहयोगी, नई टिहरी। विकासखंड थौलधार के बोरगांव और रामगांव की 79 नाली चारागाह भूमि की नीलामी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन और धरना रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा।
रविवार को सूल्याधार में पैतृक भूमि संरक्षण समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह कैंतुरा की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सक्षम अधिकारी वार्ता के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन चारागाह की करीब 79 नाली भूमि की नीलामी प्रक्रिया को केवल स्थगित कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह निरस्त नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।
धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान यशपाल रावत, जानकी देवी, सौला देवी, उर्मिला देवी, कांता देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, स्वांरी देवी, राखी देवी, सीता, सुषमा, दिला, दर्शनी, रंगीली, सुनीता, संगीता, अनीता, उषा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- खैट पर्वत पर आमरण अनशन जारी: अनशनकारी अजय पंवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़ें- दयारा बुग्याल से लापता बबीता मामले से चर्चा में आया 'खैट पर्वत', रहस्यों से भरी है नौ परियों की कहानी