Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो फैक्ट्रियों में 20 लाख की डकैती

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2016 03:00 AM (IST)

    बदमाशों ने महुआखेड़ागंज में दो फैक्ट्रियों से लाखों का माल उड़ा लिया। डकैतों ने तमंचे के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाया। डकैत सामान वाहन में भर कर ले ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    काशीपुर, [जेएनएन]: बदमाशों ने महुआखेड़ागंज में दो फैक्ट्रियों से लाखों का माल उड़ा लिया। डकैतों ने तमंचे के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाया। डकैत सामान वाहन में भर कर ले गए। घटना के बाद कर्मचारी दहशत में हैं।

    आइटीआइ थाना के पैगा चौकी क्षेत्र में महुआखेड़ागंज स्थित हिंदुस्तान इंडस्ट्रीज व तौसीर मेटल इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। इनमें पुरानी बैटरी का काम होता है। सोमवार रात तमंचे व धारदार हथियारों से लैस 25-30 डकैत तौसीर फैक्ट्री में दीवार फांद कर अंदर घुसे।

    पढ़ें:-पुलिस ने राइस मिलर के बेटे के अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

    वहां मौजूद करीब 15 कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद सीढ़ी के सहारे पास में बनी हिंदुस्तान फैक्ट्री में घुस गए और वहां के करीब इतने ही कर्मचारियों को बंधक बना लिया। डकैत इतने शातिर थे कि वारदात का अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने वाले कर्मचारियों की डंडे व लोहे की पाइप से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


    पढ़ें:-पुलिस ने तीन डकैती के खुलासे का किया दावा, तीन गिरफ्तार

    डकैत एक कर्मचारी की नई बाइक भी उठा ले गए। कुछ समय बाद किसी तरह एक कर्मचारी ने बंधक से मुक्त हुआ तो अपने अन्य साथियों को भी बंधक से मुक्त कराया। उन्होंने इसकी सूचना फैक्ट्री के अफसरों व पैगा पुलिस को दी। पुलिस मंगलवार तड़के पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सूचना लगते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

    पढ़ें- नकली रिवाल्वर से धमका रहे थे दो युवक, ग्रामीणों ने दबोचा

    इधर, पुलिस मामले को चोरी की घटना बता रही है। हिंदुस्तान फैक्ट्री के स्वामी के बेटे मोहम्मद आलम ने पैगा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। आइटीआइ थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इसे चोरी बता रही है।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-कुख्यात राठी के नाम से मांगी 30 लाख की रंगदारी