Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नकली रिवाल्‍वर से धमका रहे थे दो युवक, ग्रामीणों ने दबोचा

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2016 02:00 AM (IST)

    थाना कपकोट के अंतर्गत ग्राम पुड़कूनी में दो युवक नकली रिवाल्‍वर से ग्रामीणों को धमका रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बागेश्वर, [जेएनएन]: थाना कपकोट के अंतर्गत ग्राम पुड़कूनी में दो युवक नकली रिवाल्वर से ग्रामीणों को धमका रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

    पुलिस के अनुसार, विवेक बाटला पुत्र हरिकिशन निवासी विशाल मेगा मार्ट रुद्रपुर तथा शिव शंकर पुत्र गोपाल सिंह निवासी सिंह कालोनी रुद्रपुर को पुड़कूनी गांव में लोगों को डरा धमका रहे थे। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने प्रधान को सूचित किया। इस दौरान पूर्व प्रधान आनंद मेहता और प्रधान भूपेश फर्त्याल मौके पर पहुंचे।

    पढ़ें:-शादी के 12 साल बाद चला पता, बड़ी बहन ने किया था उसका सौदा

    उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी और दोनों आरोपियों को घेरकर रखा। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 460 ग्राम चरस, एक नकली रिवाल्वर, कागज युक्त नोटों के बंडल बरामद किए। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

    पढ़ें:-पुलिस ने राइस मिलर के बेटे के अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

    पढ़ें:-दो किशोरियों को अगवा कर किया गया दुष्कर्म