Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के 12 साल बाद चला पता, बड़ी बहन ने किया था उसका सौदा

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2016 12:01 AM (IST)

    रुद्रपुर क्षेत्र में एक महिला को शादी के 12 साल बाद पता चला कि उसकी शादी नहीं, बल्कि सौदा किया गया था। यह सौदा उसकी बड़ी बहने लालच में आकर किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: एक महिला ने लालच में आकर अपनी ही बहन का सौदा कर दिया। जबरन उसकी शादी उससे 15 साल बड़े व्यक्ति से करा दी। इसका खुलासा 12 साल बाद चला। महिला ने ट्रांजिट कैप पुलिस से मदद क गुहार लगाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
    बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी एक युवती अपनी ही बहन की साजिश का शिकार हो गई। शांतिपुरी किच्छा निवासी उसकी बहन ने पैसों के लालच में उससे 15 वर्ष बड़ी उम्र के शादीशुदा व्यक्ति से उसकी शादी तय कर दी। उसके विरोध करने पर माता-पिता को भी उसने प्रभाव में ले अपनी तरफ कर दिया। जिस पर जबरन उसे बेहोशी की हालत में शादी कर विदा कर दिया गया। उसने भी समझौता कर लिया था।

    पढ़ें-बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख

    इस दौरान उसके दो बच्चे भी हो गए। एक बच्चा 11 साल और दूसरा 6 साल का है। बीते दिनों उसने मारपीट करने पर अपनी बहन और जीजा को बुलाया तो पति ने कह दिया कि सौदा करने के बाद उनके बोलने का कोई हक नहीं है। इतनी बात सुनकर उसके होश उड़ गए।

    पढ़ें-पांच बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, बेटे और पोते को छोड़कर प्रेमी संग हुई फुर्र

    शुक्रवार शाम उसका पति दोनों बच्चों को लेकर रफूचक्कर हो गया। उसके बाद से वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में मदद की गुहार लगाई है। एसओ सुशील कुमार ने कहा कि उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

    पढ़ें:-दो किशोरियों को अगवा कर किया गया दुष्कर्म

    पढ़ें:-दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने सुनाई दस साल की सजा

    खबरें और भी