Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाजपुर में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरों पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    बाजपुर के बरहैनी-बुक्सार गांव में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सोने के जेवर चुरा लिए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी,बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बरहैनी-बुक्सार में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी कर फरार हो गए।

    शनिवार की देर रात्रि यह घटना फूल सिंह के घर पर हुई। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो घर का सामान बिखरा हुआ था और सोने के जेवर गायब मिले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों की तलाश में जुट गई है।