Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धुरंधर धामी का बुलडोजर से हुआ स्वागत, ऊधम सिंह नगर के किच्छा में सड़कों पर उमड़ी लोगों की भीड़

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:53 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर से खटीमा तक सड़क मार्ग से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर बुलडोजर से भी स्वागत हुआ, जो जनता ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री धामी का काशीपुर से खटीमा तक भव्य स्वागत

    2. कई स्थानों पर बुलडोजर से भी हुआ मुख्यमंत्री का अभिनंदन

    3. धामी ने विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

    संवाद सहयोगी, किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कई स्थानों पर बुलडोजर के माध्यम से भी स्वागत कर जनता ने अपना उत्साह और समर्थन प्रदर्शित किया।

    यात्रा के दौरान काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा, सितारगंज सहित कई स्थानों पर भारी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेता के इंतजार में सड़कों के किनारे खड़े रहे।

    CM Dhami In kichha

    युवाओं, माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। हर जगह जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।

    CM Dhami bulldozer welcome

    जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार की विकास नीतियों और जनहितकारी निर्णयों के साथ मजबूती से खड़ी है और इस विकास यात्रा की सक्रिय सहभागी बन रही है।

    CM Dhami bulldozer welcome in lichha

    इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समग्र और संतुलित विकास के लिए संकल्पबद्ध है, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की विशेष पूजा, उत्तराखंड वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

    यह भी पढ़ें- देहरादून में सीएम धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान