यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
काशीपुर में बालक की नहर में गिरकर हुई मौत, हंगामा
उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक सात साल के बालक की नहर में गिरकर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कोतवाली व मेयर के आवास पर हंगामा काटा।

काशीपुर, [जेएनएन]: मोहल्ला महेशपुरा में नहर में बालक की गिरकर मौत हो गई। इससे मोहल्ले के लोगों ने बालक का शव साथ में लेकर कोतवाली व मेयर के आवास पर हंगामा काटा।
महेशपुरा निवासी सुरजीत सफाई मजदूर है। शनिवार रात सुरजीत का सात वर्षीय बालक प्रिंस घर से घूमने के लिए निकल गया। इस बीच बिजली गुल हो गई। मोहल्ले में ही स्थित बांसफोड़न पुलिस चौकी के पास से गुजर रही लक्ष्मीपुर नहर में बालक गिर गया। 10 बजे तक जब बच्चा घर में नहीं दिखा तो परिजन खोजबीन करने लगे। रात करीब 11 बजे मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने जब नहर में डंडा हिलाया तो बालक का पता लगा।
लोगों ने बच्चे को नहर से बाहर निकाला तो वह मर चुका था। इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने बच्चे का शव लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पर हंगामा काटा। इसके लोगों ने शव लेकर नगर निगम की मेयर उषा चौधरी के आवास पर हंगामा पहुंचकर काटा। मामला बढ़ता देख मेयर ने पुलिस कर्मियों को बुला लिया।
पढ़ें:-नैनीताल: निमार्णाधीन मकान के ढहने से आठ मजदूरों की मौत, एक घायल
हंगामा काटने वालों ने कहा कि नहर पर बाउंड्री न होने से आए दिन कोई न कोई नहर में गिरकर घायल हो जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी बाउंड्री नहीं बनाई गई। उन्होंने बाउंड्री बनाने की मांग की। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मेयर ने बाउंड्री बनाने का भरोसा दिलाया। तब लोग वापस हुए।

