उत्तराखंड में बेटी की सगाई की दावत के लिए काट दी गाय, दो गिरफ्तार
उत्तराखंड के किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

20 किग्रा गामांस बरामद, गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत की प्राथमिकी पंजीकृत। प्रतीकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, किच्छा। बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी की सूचना पर गोवंश स्कवाड की टीम ने छोपमारी कर गोमांस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गो तस्कर के विरुद्ध किच्छा कोतवाली में पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज बताई जा रही है। पुलिस ने उसके विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।
मंगलवार शाम गोवंश स्कवाड प्रभारी एसआई पंकज बेलवाल ने गोकशी की सूचना पर कांस्टेबल संजीव कुमार, राजेश गिरी, एहसान अली के साथ ग्राम सैंजना में दुकान पर दबिश दी तो वहां बैठा तस्कर गोवंश स्कवाड की टीम को देख भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसको भागने का मौका दिए बिना दबोच लिया।
बीस किलो गोमांस बरामद
उसकी दुकान से पुलिस ने बीस किग्रा गोमांस बरामद कर लिया। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम नवी अहमद पुत्र मोहम्मद सईद निवासी ग्राम दरऊ किच्छा बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने पार्टनर अली हसन पुत्र छोटे निवासी ग्राम सैंजना के साथ मिल कर उसकी दुकान में ही गोकशी की थी। जिसका मांस बेच प्राप्त रकम उसकी पत्नी घर ले गई है। बाकी का मांस उसका पार्टनर अली हसन दावत के लिए अपने घर ले गया है।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में गोकशी के आरोपी पिता-पुत्र पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल
गोवंश स्कवाड ने पकड़े गए गो तस्कर की निशानदेही पर अली हसन के घर दबिश देकर उसे गोमांस के साथ दबोच लिया। गोवंश स्कवाड की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मृगेश चौधरी ने मौके पर पहुंच कर बरामद मांस का सैंपल भर लैब में जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से बरामद गोमांस के साथ ही गोकशी के औजार कब्जे में लेकर सील कर दिए।
