विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चलती कार मेंं लगी आग, कैसे बची जान जानिए

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Sat, 25 Feb 2017 06:55 AM (IST)

सितारगंज में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे पहले चालक कुछ समझ पाता आग बेकाबू होने लगी। चालक ने अपनी जान कैसे बचाई। पढ़ें।

चलती कार मेंं लगी आग, कैसे बची जान जानिए
चलती कार मेंं लगी आग, कैसे बची जान जानिए

सितारगंज, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में मझोला रोड पर विष्टी पुल पार करते समय एक कार में अचानक आग लग गई। सबकुछ इतनी जल्‍दी में हुआ कि चालक कुछ समझ ही नहीं पाया। ऐसे में उसकी जान कैसे बची, आप भी जानिए।

कार में आग लगते ही उसमें बैठे चालक ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार, बिज्टी गांव के अमरीक सिंह कार से नानकमत्ता जा रहे थे, तभी अचानक विष्टी पुल के पास शॉर्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई थी।