विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को 21 घंटे तक हाथ-पांव बांधकर रखा, किया सामूहिक दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 12 Jul 2017 05:10 PM (IST)

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नकाबपोश युवकों ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक उसे 21 घंटे तक हाथ-पांव बांध कर बंधक बनाए रखा गया।

किशोरी को 21 घंटे तक हाथ-पांव बांधकर रखा, किया सामूहिक दुष्कर्म
किशोरी को 21 घंटे तक हाथ-पांव बांधकर रखा, किया सामूहिक दुष्कर्म

काशीपुर, उधमसिंहनगर [जेएनएन]: कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नकाबपोश युवकों ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।  पीड़िता के मुताबिक उसे 21 घंटे तक हाथ-पांव बांध कर बंधक बनाए रखा गया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है।

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी रविवार रात अपनी मां के साथ सोई हुई थी। रात करीब दो बजे वह शौच करने घर से बाहर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। 

इस बीच कुछ देर बाद किशोरी की मां की नींद खुली तो बेटी को गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे परिजन बेहद परेशान रहे।

इसी बीच सोमवार रात करीब 11 बजे किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। उसके हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़े की पट्टी बंधी थी। उसको इस हालत में देख हैरत में पड़ गए। इसके बाद परिजनों ने उसके बंधे हाथ खोले और मुंह पर बंधा कपड़ा भी हटाया। 

बेहद घबराई किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे जब वह शौच करने निकली तो इसी बीच गांव के ही नकाबपोश तीन युवकों उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 

इसके बाद वह उसे  उठाकर एक झोपड़ी में ले गए। आरोपियों ने उनके हाथ भी बांध दिए। फिर नशे में धुत तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के मुताबिक अगले दिन भी उन्होंने नशे में धुत होकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच मौका पाकर वह भाग गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 

यह भी पढ़ें: चाचा ने लूटी भतीजी की अस्मत, किशोरी ने दिया बच्ची को दिया जन्म

यह भी पढ़ें: रात को अकेली देख किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फाड़े कपड़े

यह भी पढ़ें: उधमसिंह नगर में अगवा कर दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म