Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां व पिता गए काम पर, घर में किशोरी ने लगा ली फांसी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2016 06:28 AM (GMT+05:30)

    रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय माता-पिता काम पर गए थे और छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। आत्मह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: माता-पिता काम पर गए और घर में जब कोई नहीं था तो इस दौरान एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
    घटना ट्रांजिट कैंप के सी ब्लॉक की है। नित्यानंद मंडल और उनकी पत्नी सुबह काम पर चले गए। घर में 15 साल की बेटी शिवानी व छोटे बेटा था। इस दौरान शिवानी का भाई भी खेलने चला गया।

    पढ़ें-रुड़की में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
    इस बीच शिवानी ने घर की छत की बल्ली पर चुन्नी बांध कर फांसी लगा ली। तभी छोटे भाई राहुल ने भीतर झांका दो उसने शिवानी को फंदे पर लटका देखा।

    पढ़ें: मामा नानी का ख्याल रखना, यह लिख छात्र ने लगाई फांसी
    इस पर उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। साथ ही सिडकुल फैक्ट्री में काम करने गई मां को भी इसकी सूचना दी। खिड़की की पट्टी को तोड़कर राहुल को कमरे में भेजा गया। तब जाकर उसने दरवाजा खोला।
    पढ़ें-पत्नी से फोन पर बढ़ा विवाद, पति ने जहर खाकर दे दी जान

    पढ़ें-बीमारी से तंग आकर 70 साल की वृद्धा ने गंगा में लगाई छलांग, लापता