उत्तराखंड के इन तीन शहरों के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर, 9 करोड़ 83 लाख से चमकेंगी सड़क
लोक निर्माण विभाग ने जसपुर, काशीपुर और बाजपुर में 13 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए 9.83 करोड़ रुपये का डीपीआर शासन को भेजा है। इसमें इंटरलॉकिंग और ...और पढ़ें

लोनिवि ने डीपीआर तैयार करके शासन को भेजा, अप्रूवल का इंतजार. Concept Photo
HighLights
13 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को 9.83 करोड़ का डीपीआर
जसपुर, काशीपुर, बाजपुर में इंटरलॉकिंग और डामर सड़कें बनेंगी
ग्रामीण कनेक्टिविटी सुधरेगी, आवाजाही होगी आसान
जागरण संवाददाता, काशीपुर । लोक निर्माण विभाग की तरफ से जसपुर, काशीपुर व बाजपुर विकास खंड में 13 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें इंटरलाकिंग और डामर सड़क बनाने के लिए नौ करोड़ 83 लाख रुपये का डीपीआर तैयार करके शासन को भेजा जा चुका है। शासन से अप्रूवल मिलते ही सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
काशीपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जसपुर, काशीपुर और बाजपुर विकास खंड में कुल करीब 13 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए नौ करोड़ 83 लाख रुपये का डीपीआर तैयार करके शासन को भेज दिया गया है। इसमें इंटरलाकिंग टाइल्स और डामरीकरण दोनों का काम शामिल है।
अधिशासी अभियंता विवेक सक्सेना ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। ये सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ेंगी, जिससे लोगों की आवाजाही आसान होगी, खासकर किसानों, छात्रों और रोजमर्रा के सफर करने वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
ये सड़कें गांवों की पुरानी टूटी-फूटी पगडंडियों को पक्का करके इलाके के विकास को नई रफ्तार देंगी। कई जगहों पर अभी भी बारिश में कीचड़ और गड्ढों से परेशानी होती है, तो ये काम पूरा होने पर राहत मिलेगी। उम्मीद है कि जल्द ही अप्रूवल आ जाए और काम शुरू हो जाए। स्थानीय लोग इसकी काफी मांग कर रहे थे, अब देखते हैं कब तक सड़कें तैयार होकर चमकने लगेंगी।
खबरें और भी
जसपुर विकास खंड
- कुल 6.9 किमी सड़कें, लागत करीब 5 करोड़ रुपये।
- एनएच-734 पर सरवरखेड़ा से मल्होत्रा फार्म होते हुए मिस्सरवाला तक डामरीकरण।
- भरतपुर में काशीपुर मुख्य मार्ग से शमशान घाट तक, किलावली से गढ़ीनेगी होते हुए दुर्गापुर तक टाइल्स।
- महुआखेड़ा शिव मंदिर से कटारमल देवता मंदिर तक डामरीकरण।
- कासम मल्ली वाला से मुख्य मोटर मार्ग तक, और भरतपुर थाड़ी फार्म तक टाइल्स बिछाई जाएंगी।
काशीपुर विकास खंड
- 1.5 किमी सड़क, लागत 1 करोड़ 18 लाख रुपये।
- गंगापुर गोंसाई में मुख्य मार्ग से महेंद्र के बाग तक डामरीकरण।
- गुलड़िया आंतरिक मोटर मार्ग का डामरीकरण।
बाजपुर विकास खंड
- कुल 5 किमी सड़कें, लागत 3 करोड़ 65 लाख रुपये।
- शिवलालपुर डल्लू में खुशहाल सिंह रावत के घर से नाले तक, सुल्तान अहमद के घर से शीशपाल के घर तक टाइल्स।
- आर्दश नगर फेस 3 से विजय सिंह नेगी के घर होते हुए बलबीर सिंह नेगी और दिनेदश सिंह के घर तक टाइल्स।
- रम्पुराकाजी से सैफी अहमद के घर तक टाइल्स।
- बरखेड़ा पांडे मुख्य मार्ग से विलियंट एकेडमी तक, और रेहटा सेहानी मार्ग तक टाइल्स।
यह भी पढ़ें- बरेली-मथुरा सिक्सलेन हाईवे: बदायूं में 500 से अधिक मकान-दुकान टूटना शुरू