Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर पहुंचा थाने

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2016 07:15 AM (IST)

    उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में एक पति पत्‍नी की हत्‍या कर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हत्‍या का कारण पत्‍नी के अवैध संबंध बत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपर, [जेएनएन]: पति ने अवैध संबंध के शक के कारण पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
    पुलिस के अनुसार, पति से विवाद के चलते सलोनी (27 वर्ष) पत्नी देवाशीष सरकार अपने मायके ट्रांजिट कैंप आकर रहने लगी। बाद में उसका पति भी वहीं आकर उसके साथ रहने लगा। पिछले चार दिन से दोनों में विवाद चल रहा था।

    पढ़ें-दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा घर से फरार; ससुरालवाले दहेज के एसी की हवा लेते रहे

    गुरुवार तड़के देवाशीष ने पत्नी सलोनी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी भनक बाहर सो रहे सलोनी के परिवार वालों को भी नहीं लगी। हत्या के बाद वह सीधे ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उठाया तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    पढ़ें:-शादी के तीन सप्ताह बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, पकड़ने पर कर बैठी ऐसी जिद..

    पढ़ें:-प्रेमी जोड़े को हाथ पांव बांधकर ले जा रहे थे परिजन, तभी युवती ने किया ऐसा