IRCTC लाया दो विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेज, दक्षिण भारत और चार ज्योतिर्लिंग की यात्रा का मौका
आइआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन दो विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेज लेकर आई है, जिनमें दक्षिण भारत और चार ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा शामिल ...और पढ़ें
-1783847588394_m.webp)
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दो विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेज लेकर आया है।
ये है पैकेज
पहला पैकेज 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक 11 रात और 12 दिन का होगा, जिसमें तिरुपति बालाजी, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
वहीं दूसरा पैकेज 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 9 रात और 10 दिन का होगा, जिसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज और स्टेच्यू आफ यूनिटी का भ्रमण शामिल है।
दोनों यात्राओं के लिए ट्रेन गोरखपुर से चलेगी और मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी और ललितपुर सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पैकेज में स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणी में यात्रा, शाकाहारी नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन तथा स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा शामिल है।
ये रहेगा किराया
दक्षिण भारत यात्रा का किराया स्लीपर में 23,560 रुपये, 3 एसी में 39,100 रुपये और 2 एसी में 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, जबकि चार ज्योतिर्लिंग एवं स्टेच्यू आफ यूनिटी यात्रा का किराया क्रमशः 18,380 रुपये, 29,570 रुपये और 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति है।
यात्रियों को एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी। इच्छुक यात्री आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं या लखनऊ स्थित आइआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोते दिखे कर्मचारी, एफएसएसएआई ने आइआरसीटीसी को भेजा नोटिस
यह भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन में कीड़े वाली दही परोसने पर आइआरसीटीसी का बड़ा एक्शन, AMUL से मांगा स्पष्टीकरण