Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काशीपुर में ड्यूटी से लौट रहे राजपाल की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:45 AM (IST)

    काशीपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे जब किसी अज्ञात वाहन या जानवर ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संस जागरण, काशीपुर । कुंडेशवरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भट्टा कॉलोनी के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रात 7:30 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

    जानकारी के अनुसार, दोहरी वकील, भट्टा कॉलोनी निवासी राजपाल (45 वर्ष), पुत्र स्व. ध्यान सिंह, बुधवार रात फैक्ट्री से काम खत्म करके बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में किसी अज्ञात वाहन या जानवर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि राजपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    जानवर या वाहन? जांच में जुटी पुलिस

    घटना को लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है कि राजपाल की टक्कर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से हुई थी या रास्ते में अचानक आए किसी जानवर से वे टकरा गए थे।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।