काशीपुर तांत्रिक आश्रम में बच्चे की मौत, सत्यवीर बाबा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
काशीपुर में एक तांत्रिक के आश्रम में छह वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने तांत्रिक सत्यवीर बाबा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बंधक बनाने का केस ...और पढ़ें

गैर इरादतन हत्या और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, काशीपुर। कथित तांत्रिक के धाम में छह वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने सत्यवीर बाबा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या व बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी की है। मृतक बच्चे के पिता ने सत्यवीर व उसके एक साथी को आइटीआइ कोतवाली पुलिस को सौंपा है।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के ग्राम वेरनी थाना कुढ़फतेहगढ़ निवासी सुगर सिंह ने आइटीआइ कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसकी मां वीरवती के शरीर में गांठें बन गई थी।
किसी ने मां को बताया कि शिवरालपुर झंडा थाना काशीपुर में सत्यवीर के आश्रम में इस तरह की बीमारी का तांत्रिक विद्या से उपचार होता है। अंधविश्वास में आकर उसकी मां 27 जुलाई को सत्यवीर के आश्रम आ गई। उसका छह वर्षीय बेटा अर्पित यादव भी दादी के साथ था।
बच्चे को घंटों कमरे में बंद रखा
सत्यवीर ने अर्पित के शरीर में नुकीली चीज चुभा दी। इससे उसका पुत्र बेहोश हो गया। इलाज करने के बहाने सत्यवीर ने अर्पित को कमरे में बंद कर दिया। बच्चे को घंटों कमरे में बंद रखा। बाहर निकालने को कहने पर सत्यवीर व उसके साथियों ने उसकी मां से अभद्र व्यवहार किया। वृद्धा ने उसे सूचना दी।
सुगर सिंह 28 जुलाई को अपने भाइयों के साथ आश्रम पहुंचे। उनके कहने पर भी बच्चे को बंद कमरे से बाहर नहीं निकाला। कहासुनी के बाद बच्चे को बाहर निकाला तो वह मृत अवस्था में था। पुलिस ने मामले की जांच एसआइ विक्रम सिंह धामी को सौंपी है।
खबरें और भी
बच्चे को चुपचाप ले जाओ, वरना सभी को मार दूंगा : बाबा
सुगर सिंह का आरोप है कि बच्चे को मारने की बात कहने पर सत्यवीर और उसके साथियों ने स्वजन से मारपीट की और बच्चे को चुपचाप ले जाने को कहा। विरोध किया तो बच्चे की तरह अन्य लोगों को मारने की धमकी देने लगा। स्वजन ने सत्यवीर व उसके दोनों साथियों को गाड़ी में डाल दिया। जिसमें एक साथी मौका देखकर भाग गया।