विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में अवैध रूप से चल रहे दो मदरसे सील, मचा हड़कंप

Published: Wed, 09 Sep 2026 01:57 PM (IST)

काशीपुर में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना मान्यता के चल रहे दो मदरसों 'मदरसा मो. हनीफ सिद्दीकी' और 'कासिफ उल उलूम' को सील कर दिया है।

मौके पर जांच करते तहसीलदार पंकज चंदोला कोतवाल हरेंद्र चौधरी. Jagran

मौके पर जांच करते तहसीलदार पंकज चंदोला कोतवाल हरेंद्र चौधरी. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर  प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे दो मदरसों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस बल के साथ अवैध मदरसों की चेकिंग के लिए निकले। टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित दो मदरसों 'मदरसा मो0 हनीफ सिद्धकी' और 'कासिफ उल उलूम' में दबिश दी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई तेज, हरिद्वार में 102 ने खुद बंद किए

जांच और तहसीलदार की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद दोनों प्रबंधकों मौ. रफीक और शमीम अहमदको सख्त चेतावनी दी गई कि यदि मदरसों को दोबारा अवैध रूप से संचालित करने की कोशिश की गई, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंडा, आईटीआई और जसपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।