विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में पड़ोसी ने युवती को गोली मारी, हत्या के बाद आरोपी परिवार फरार

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:21 PM (IST)

काशीपुर के महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती मेहबिश की पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी परिवार घटना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, काशीपुर। महुआखेड़ा गंज के स्थानीय वार्ड नंबर तीन मढैया देवी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मृतका की पहचान मेहबिश पुत्री स्व. फ़रियाद हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार मेहबिश अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

उसकी हत्या पड़ोस के एक घर में की गई है। आरोपित शव को उसके घर पे रखकर चला गया। उस समय घर की महिलाएं ही घर पर थीं। घटना के बाद से ही आरोपी का परिवार मौके से फरार बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक जांच और शुरुआती तफ्तीश के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फरार आरोपी और उसके परिवार की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें- काशीपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, दो मकानों में चोरी, सूबेदार के घर से नल की टोंटियां भी ले उड़े