Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में बंदरों का आतंक, हमले से बचने के लिए भाग रही महिला तीन मंजिला छत से गिरी

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:49 AM (IST)

    खटीमा में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में एक महिला तीसरी मंजिल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खटीमा। बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में एक महिला तीन मंजिला छत से गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोट लगी हैं। स्वजन व आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

    खटीमा में बढ़ते बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान हो गए हैं। वन विभाग से शिकायत करने के बावजूद इसका समाधान नहीं निकल रहा है।

    छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी

    गोटिया निवासी कमरजहां गुरुवार शाम अपने घर की तीसरी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे बचने के प्रयास में महिला असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गई।

    महिला की चीख-पुकार सुनकर स्वजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

    महिला की हालत गंभीर

    चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बंदरों के आतंक से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पहले लोहियाहेड रोड स्थित एक फैक्ट्री के कर्मी पर लंगूर ने हमला कर घायल कर दिया था।

    लोगों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर आबादी से दूर करने की मांग की है। बता दें कि, अब तक खटीमा में दो माह में 25 लोगों को बंदर व लंगूरों ने काट लिया है।

    यह भी पढ़ें- बुजुर्ग महिला पर सोते समय पांच बंदरों ने किया हमला, हाथ-पैर में गहरे घाव; चिकित्सकों ने लगाया एंटी रेबीज सीरम

    यह भी पढ़ें- पलामू में बंदरों का आतंक रोकने को वन विभाग की नई पहल, जंगलों में लगेंगे इमली और जंगली जलेबी के पौधे