Kichha Municipal Election: स्ट्रांग रूम में पोलिंग बॉक्स सील कर प्रत्याशियों को बाहर भेजा, मंडी का गेट किया बंद
किच्छा नगर पालिका चुनाव के बाद मतपेटियों को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया। कांग्रेस प्रत्याशी ...और पढ़ें

किच्छा मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम से हटने को तैयार नहीं होने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह को रात में इस तरह पकड़कर बाहर किया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, किच्छा । नगर पालिका चुनाव के बाद मतपेटियों को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।
उनको सील करने के बाद सभी पार्टियों के लोगों से पुलिस ने रात में मंडी परिसर में न रुकने का अनुरोध किया मगर कांग्रेस प्रत्याशी परिसर से देर रात तक जब हटने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें पुलिस ने पकड़ कर बाहर कर दिया। जिसको लेकर मंडी परिसर और गेट के बाहर मौजूद कांग्रेसी हल्ला करते रहे मगर प्रशासन ने एक नहीं सुनी।
नगर पालिका चुनाव के बाद मतदान पेटियां स्ट्रांग रूम लाई गईं। यहां भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह समेत सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में उन्हें रखवाया गया। उसके बाद देर रात सभी से बाहर जाने का अनुरोध किया गया। मगर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी करने की आशंका जताते हुए स्ट्रांग रूम के बाहर ही बैठने की जिद करने लगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के किच्छा में निकाय चुनाव का महासंग्राम: सच में बदली आशंका... 10 प्वॉइंट में पूरा घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों के कहने के बाद भी जब वे बाहर नहीं गए तो उन्हें पकड़कर बाहर किया गया। इसको लेकर मौजूद कांग्रेसियों और समर्थकों ने मंडी परिसर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस ने मंडी का गेट ही बंद कर पुलिस पहरा कड़ा कर दिया।
प्रशासन भाजपा को जिताने के लिए कर रहा प्रयास : राजेश
कांग्रेस से अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया हे कि प्रत्याशी को तो वहां रहने की छूट होती है, ऐसे में वहां से उन्हें भी घसीटकर बाहर कर दिया गया। इससे अब अंदर गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका में दिख रही है।
यह भी पढ़ें- किच्छा पालिका चुनाव में बवाल, विवाद के दौरान विधायक बेहड़ को जड़ा थप्पड़, देर रात मतपेटियां जमा करने पर फिर हंगामा
हमें भी तो बाहर किया है फिर कांग्रेस को दिक्कत क्यों : अरोड़ा
किच्छा से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी संदीप अरोड़ा का कहना है कि उन्हें भी बाहर कर दिया गया है। ऐसे में उन्हें तो कोई दिकत नहीं है। फिर कांग्रेस को क्या दिक्कत हो रही है। कांग्रेस हार मान चुकी है, वह माहौल खराब करना चाहती है। भाजपा सरकार उनकी मंशा पूरी नहीं होने देगी।।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।