Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किच्छा में 91.16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:12 AM (IST)

    किच्छा पुलिस और एसओटीएफ कुमाऊ ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक तस्कर मलकीत सिंह को 91.16 ग्राम अवैध स्मैक और 3,500 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    HighLights

    1. किच्छा में 91.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

    2. 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस और एसओटीएफ की संयुक्त कार्रवाई।

    3. आरोपी मलकीत सिंह पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, किच्छा। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत किच्छा पुलिस और एसओटीएफ कुमाऊ की टीम ने एक तस्कर को 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) तथा नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध 'ऑपरेशन प्रहार' चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली किच्छा पुलिस एवं एसओटीएफ, कुमाऊ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना कोतवाली किच्छा को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) तथा स्मैक की बिक्री से अर्जित 3,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गिरफ्तार मलकीत सिंह पूर्व में भी कोतवाली किच्छा में पंजीकृत दो आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। उससे पूछताछ कर मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला तथा उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में मानसून की बारिश: पर्यटकों ने उठाया जमकर मजा, पर्यटन कारोबार में उछाल

    कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
    किच्छा। कोतवाल किच्छा रवि कुमार सैनी, एसएसआई अनुराग सिंह, एसआई बसंत प्रसाद, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, मदन नाथ, एसओटीएफ के एएसआई मुजफ्फर अली, मुख्य आरक्षी पंकज सिंह, हरवंश राणा शामिल थे।

    खबरें और भी