Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गरीबों को छलने वाली भाजपा सत्ता में आने का न देखे सपना: किशोर

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2016 06:04 AM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि गरीबों से छल करने वाली भाजपा को दोबारा सत्ता में आने का सपना नहीं देखना चाहिए। भाजपा ने देश को लूटने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा का अंबेडकर पार्क से आगाज किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर गरीबों से छल करने वाली भाजपा को दोबारा सत्ता में आने का सपना नहीं देखना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को लूटने का काम किया है। अब नोटबंदी के नाम पर देश के गरीबों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया। ये जनता के साथ अन्याय है।

    पढ़ें-कांग्रेस ने अमित शाह की रैली को बताया फ्लाप शो
    उन्होंने हल्द्वानी में अमित शाह की रैली पर भी हमला बोला। कहा जब् राज्य बीजेपी ने बनाया तो जनता ने क्या किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि मोदी का सपना उत्तराखंड में पूरा होने वाला नहीं है।
    पढ़ें-राम, गंगा और सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं मोदीः किशोर

    पढ़ें-भावनाओं को छू गए शाह, सारे तीर छोड़े कांग्रेस की ओर