यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शराब सेल्समैन से तमंचे की बल पर लूटे एक लाख 30 हजार
रुद्रपुर में शराब सेल्समैन से तमंचे की बल पर एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए।

रुद्रपुर, [जेएनएन]: शराब सेल्समैन से तमंचे की बल पर एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
लोकेश सनवाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर अटरिया मार्ग लार देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। सोमवार सुबह वह टुकटुक में रविवार की बिक्री का पैसा पीएसी के सामने नैनीताल मार्ग पर स्थित ओबीसी बैंक में जमा करने जा रहा था।
जीवनदीप हॉस्पिटल के सामने टुकटुक से उतरकर जब वह बैंक की तरफ बढ़ा उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। एक बदमाश ने लोकेश के सिर पर तमंचा रख दिया और उसका बैग छीन लिया। उसके बाद तीनों बाइक पर बाजार की तरफ भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।

