विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कारोबारी से लाखों लूटे

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 21 May 2017 04:02 AM (IST)

रुड़की में पेट्रोल पंप कारोबारी से कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 3 लाख 42 हजार की नगदी लूट ली।

नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कारोबारी से लाखों लूटे
नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कारोबारी से लाखों लूटे

रुड़की, [जेएनएन]: पेट्रोल पंप कारोबारी से कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर 3 लाख 42 हजार की नगदी लूट ली। बदमाश पीड़ि‍त को धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की कार नया मार्ग के पास से बरामद कर ली। देर रात तक पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका पता नहीं चला।

पुलिस के मुताबिक अरविंद गोयल के भतीजे नितिन गोयल का हरिद्वार रोड पर  गोयल फिलिंग स्टेशन है। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे अरविंद गोयल पेट्रोल पंप से कैश लेकर कार से रुड़की चंद्रपुरी स्थित आवास की ओर आ रहे थे। इसी बीच इनके पीछे जैन कार सवार चार बदमाश लग गए। 

जैसे ही उनकी कार सोलानी पुल के पास पहुंची तो बदमाशों ने ओवरटेक कर कारोबारी की कार को रुकवा लिया। इस दौरान कार से उतरे एक नकाबपोश बदमाश ने कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल लगा कर नकदी भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों की कार नए कलियर नहर मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार में चार नकाबपोश बदमाश थे।

यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश के चलते ढाबे में खाना खा रहे युवक पर किया हमला 

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर विवाहिता से की छेड़छाड़, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: मनचलों पर दुर्गा बनकर टूटी महिला, दौड़ा दौड़ाकर पीटा