विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती की बरामदगी के लिए विधायक ने थाने के बाहर दिया धरना

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Wed, 30 Nov 2016 06:30 AM (IST)

रुद्रपुर में युवती की बरामदगी के लिए क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों के साथ थाने के बाहर मोर्चा खोल दिया।

News Article Hero Image

रुद्रपर, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप से गायब युवती की बरामदगी की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल थाने में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर कैंप क्षेत्र से गायब युवती की बरामदगी को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर निवासी शांति देवी का कहना है कि उनकी बेटी 25 नवम्बर को सिडकुल स्थित कंपनी में काम करने गयी थी। लेकिन वह शाम को घर नहीं लौटी। शाम को उसके साथ की लड़कियों ने बताया कि उसको तीन चार लड़के जबरन खींच कर कहीं ले जा रहे थे। महिला के अनुसार, उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन, कोई कार्यवाही नहीं हुई। विधायक ठुकराल ने युवती की बरामदगी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

पढ़ें: अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

पढ़ें: आंदोलन की राह पर उत्तराखंड के कर वसूली अधिकारी

पढ़ें:- रोडवेज कर्मियों ने आरएम दफ्तर में दिया धरना

पढ़ें: खेती बचाने को सड़क पर उतरी नारी शक्ति, जोरदार प्रदर्शन

पढ़ें-ऋषिकेश में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में की तालाबंदी