Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1500 रुपये देकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे ने खुद पर करवाया था हमला, चार गिरफ्तार

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 02:24 PM (IST)

    पुलिस ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पार्षद पुत्र सौरभ बेहड़ पर हुए हमले का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि सौरभ ने खुद ही 1500 रुपये देकर अप ...और पढ़ें

    आरोपिताें से दो तमंचे, एक कारतूस और एक चाकू बरामद, कोर्ट में किया पेश। जागरण

    आरोपिताें से दो तमंचे, एक कारतूस और एक चाकू बरामद, कोर्ट में किया पेश। जागरण

    HighLights

    1. विधायक पुत्र सौरभ बेहड़ ने खुद करवाया हमला

    2. हमले के लिए 1500 रुपये दिए गए थे

    3. पार्षद के करीबी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पार्षद पुत्र पर रविवार रात हुए हमले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। हमला पार्षद ने खुद करवाया था। इसके लिए तीनों हमलावरोें को 1500 रुपये भी दिए गए थे। मामले में पुलिस ने हमलावरों को हायर करने वाले पार्षद के करीबी समेत तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से दो तमंचे, एक कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। बाद में पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया।

    एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और एलाइंस निवासी आवास विकास पार्षद सौरभ बेहड़ पूर्व में भाजपा पार्षद के पति से आवास विकास चौकी में हुए विवाद मामले में पंचायत के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनकी स्कूटी पर लात मारकर गिरा दिया था, साथ ही उनकी पिटाई की थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में पुलिस ने आठ टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हुई थी।

    बुधवार रात पुलिस टीम सिडकुल रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को देखकर बिना नम्बर प्लेट बाइक सवार युवक वापस लौटने लगे। शक होने पर पुलिस कमियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम घासमंडी आदर्श कालोनी वार्ड 36 निवासी वंश कुमार पुत्र कुलदीप सिंह बादशाह पुत्र एनुल हक और नारायण कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी दीपक सिंह पुत्र शेर सिंह बताया। तलाशी में वंश के पास से एक तमंचा 312 बोर व एक जिन्दा कारतूस मिला। बादशाह के पास से एक तमंचा 315 बरामद हुआ। जबकि दीपक सिंह के पास से एक चाकू बरामद हुआ।

    एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि कुछ दिन पहले आवास विकास में रिंग रोड के पास उन्होंने पार्षद सौरभ बेहड़ पर हमला किया था। बताया कि इसके लिए सौरभ के करीबी आदर्श कालोनी निवासी इंदर नारंग ने 1500 रुपये दिए थे। बाद में पुलिस ने इंदर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

    बेहड़ पुत्र का नाम सुनकर पहले हमले से कर दिया था इंकार

    रुद्रपुर: एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि पूछताछ में तीन हमलावर वंश कुमार, बादशाह और दीपक सिंह ने बताया कि इंदर ने उन्हें काल कर बुलाया था। इस दौरान उसने कहा कि सौरभ राज बेहड़ पर हमला करना है। यह सुनकर उन्होंने हमले से इंकार कर दिया। बाद में इंदर नारंग ने कहा कि हमला करने के लिए खुद सौरभ ने कहा है। जिसके बाद तीनों ही हमला करने के लिए तैयार हो गए थे। इंदर के बताई जगह पर पहुंचे और उस पर हमला किया।

    यह भी पढ़ें- किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे ने खुद पर करवाया था हमला, पिता ने सरेआम मांगी माफी; फफक कर रो पड़े

    खबरें और भी