Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नानकमत्ता में लूट और अप्राकृतिक कृत्य का मामला, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:27 AM (IST)

    नानकमत्ता में युवक से लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

    मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। नानकमत्ता क्षेत्र में युवक के साथ लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपित को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर लाया गया है।

    पांच अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ लूट, मारपीट की गई थी। इसके बाद आरोपितों ने उससे अप्राकृतिक कृत्य किया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फरार चल रहा था।

    गुरुवार देर रात नानकमत्ता कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की नानकमत्ता में होने की सूचना में उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसके लिए चेकिंग की जा रही थी। मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

    करीब दो किलोमीटर पीछा करने के बाद गलाबाग के पास कच्चे रास्ते में उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपित झाड़ियों की आड़ लेकर दोबारा पुलिस पर फायरिंग करने लगा। कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं माना, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

    इसमें आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह और मनोज भाटिया के साथ मिलकर 5 अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स और नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, लूटा गया पर्स, भारतीय और नेपाली मुद्रा, एटीएम कार्ड, मोबाइल खरीद का बिल, पासपोर्ट फोटो तथा बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।