महाशिवरात्रि पर सीएम धामी ने खटीमा में किया जलाभिषेक, मेले का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को खटीमा के चकरपुर वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ करेंगे। वे सुबह मंदिर पहुंचकर भगवान ...और पढ़ें

मंदिर में जलाभिषेक कर देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव शिव मंदिर मैं महाशिवरात्रि पर्व पर लगे मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान भोले से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
सीएम धामी रविवार को अपने नगरा तराई स्थित आवास से चकरपुर के बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 12 दिनों तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
उन्होंने कहा चकरपुर शिवरात्रि का मेला वर्षों पुराना है। इस मेले से पुरानी यादें ताजा हो रही है। मेले लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हमें अपनी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा भगवान भोले की कृपा सभी पर बनी रहे। प्रदेश में सुख समृद्धि रहे।
उन्होंने पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी मेला कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, कैलाश मनराल, नवीन बोरा, राम सिंह जेटी, सुधीर वर्मा, राकेश बिष्ट, मनोहर सिंह, जीवन पोखरिया, सुरेश चंद, वरुण अग्रवाल, सतीश भट्ट, किशन चंद आदि मौजूद थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- खत्म हुआ शिवभक्तों का इंतजार, महाशिवरात्रि पर आज तय होगा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर उमड़ा का सैलाब, बागनाथ व बैजनाथ धाम में सुबह चार बजे से लगी कतारें
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में महाशिवरात्रि की धूम: मध्यरात्रि में हुई महाआरती, हरकी पैड़ी पर भक्तों की भीड़
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि: तुंगेश्वर महादेव मंदिर में करें स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन, उत्तराखंड के 16 गांवों की आस्था का केंद्र
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि आज, उत्तराखंड में आधी रात से भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे शिवालय