Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रीतम सिंह बोले, मोदी सरकार ने ठगा है आम जनता को

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Fri, 07 Sep 2018 07:28 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने आम जनता को ठगा है। ...और पढ़ें

    प्रीतम सिंह बोले, मोदी सरकार ने ठगा है आम जनता को
    प्रीतम सिंह बोले, मोदी सरकार ने ठगा है आम जनता को

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। पार्टी झूठे वादों और दावों के साथ केंद्र और प्रदेश में स्थापित हुई है। आज गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। 

    रुद्रपुर में राफेल घोटाले और गरीबों को नजूल भूमि से हटाने के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गरीबों के खिलाफ साजिश की जा रही है। रुद्रपुर इसका सीधा उदाहरण है, जहां बाजार उजाड़े जाने जाने के बाद अब भदईपुरा में एक लाख लोगों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही। 

    प्रीतम सिहं ने कहा कि साल पिछले विधानसभा चुनाव में जब लोगों ने प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाई थी। तब उनको उम्मीद थी कि प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा। लेकिन आज सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने किसानों से वादा किया था कि सरकार बनने के बाद किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ब्याज मुक्त ऋण देने की बात भी बेमानी साबित हुई। 

    उन्होंने गन्ना भुगतान पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। किसान और व्यापारी आत्महत्या करने को विवश हैं। उन्होंने नोटबंदी आतंकवाद और रोजगार पर प्रदेश सरकार को चुनौती दी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान आदि मौजूद थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मानसून सत्र में खराब वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार पर हमला बोलेगी कांग्रेस

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगार्इ के खिलाफ फूंका केंद्र सरकार का पुतला