Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 1 के पैर में लगी गोली

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:06 AM (IST)

    पुलिस ने रुद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. रुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपित गिरफ्तार।

    2. पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लगी।

    3. आरोपितों की पहचान गुरबाज, जोगा और रविंदर के रूप में।

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया। घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और चारों को जबरन कब्जे में ले लिया।

    आरोपित दोनों युवकों और दोनों युवतियों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर हाईवे की ओर ले जाने लगे। रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह जान बचाने में सफल रही।

    दूसरे युवक और युवती को आरोपित अपने साथ ले गए। गदरपुर हाईवे पर आरोपितों ने युवक को रास्ते में उतार दिया, जबकि युवती को जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    घटना के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।

    आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस ने हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सोमवार देर रात सूचना मिली कि तीनों आरोपित बगवाड़ा चौकी क्षेत्र के किच्छा हाईवे से कहीं जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

    पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपित के पैर में गोली लग गई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    घायल का चल रहा इलाज

    एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि घायल आरोपित की पहचान गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती, गदरपुर के रूप में हुई है। उसके साथ गिरफ्तार अन्य आरोपित जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, रामपुर तथा रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह निवासी अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, रामपुर हैं।

    घायल गुरबाज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिले, पुलिस पहचान में जुटी

    खबरें और भी