Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिले, पुलिस पहचान में जुटी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:10 PM (GMT+05:30)

    रुद्रपुर में सिडकुल कर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास मे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. रुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले

    2. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी है

    3. आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हैं

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती को भूरारानी रोड से बाइक पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपितों की सीसीटीवी में फुटेज पुलिस को मिल गई है।

    जिसके बाद से पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके लिए पुलिस और एसओजी के चार टीम लगी हुई है।

    रुद्रपुर में किराए में रहने वाली सिडकुल कर्मी युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया।

    इसके बाद जबरन दोनों युवकों व दोनों युवतियों को बाइक सवार दो युवक उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर हाइवे की ओर ले जाने लगे।

    रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह बच निकले। जबकि दूसरे युवक और युवती को आरोपित अपने साथ गदरपुर हाइवे की ओर ले गए।

    वहां आरोपितों ने युवक को रास्ते में उतार दिया, जबकि युवती को अपने साथ जबरन ले गए। जिसके बाद गदरपुर थाना क्षेत्र में जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

    इधर, इससे पहले बाइक से युवती के साथ कूड़े युवक ने पुलिस के 112 पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस रात भर पीड़िता की तलाश करते रही लेकिन नहीं मिली। जिसके बाद वह रविवार सुबह पुलिस को मिली थी।

    मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। साथ ही काशीपुर रोड स्थिति फ्लाई ओवर से गदरपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर उसमें तीनों आरोपित क़ैद मिले है।

    अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि आरोपित की पहचान कर उन तक जल्द पहुंच गिरफ्तारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें- छह साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में फैसला, अकाली नेता समेत छह दोषी करार; 3 को 20-20 साल की सजा