विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीचर्स कॉलोनी में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 23 Oct 2018 12:59 PM (IST)

किच्छा पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह टीचर कॉलोनी में स्मेक की आपूर्ति ...और पढ़ें

टीचर्स कॉलोनी में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा
टीचर्स कॉलोनी में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा

किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: किच्छा पुलिस ने स्मैक की तस्करी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह टीचर कॉलोनी में स्मेक की आपूर्ति करने पहुंचा था। पुलिस ने उसके पास से 12.35 ग्राम स्मेक बरामद की।

कोतवाली में खुलासा करते हुए एसएचओ एमसी पांडेय ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड नं. 10 में दबिश देकर एक युवक को दबोच लिया। उसकी तलाशी में पुलिस ने स्मेक बरामद की। 

पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम मो. वसीम पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नं. 9 सिरोंली कला पुलभट्टा बताया है। वसीम का परिवार स्मेक तस्करी में लगा है। उसका भाई यूसुफ पहले स्मेक तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस वसीम से स्मेक तस्करी के स्रोत के संबंध में जानकारी ले रही है।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में चरस तस्करी में चाचा गिरफ्तार, भतीजा फरार

यह भी पढ़ें: एक किलो भांग पत्ती व दो लाख कैश के साथ तस्कर धरा

यह भी पढ़ें: छात्रों और पर्यटकों को चरस बेचने जा रहे तीन युवक पुलिस ने दबोचे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।