रुद्रपुर में स्मैक के साथ रामपुर का तस्कर गिरफ्तार, हल्द्वानी में खपाने की थी तैयारी
पुलिस ने रुद्रपुर में 122.38 ग्राम स्मैक के साथ रामपुर के एक तस्कर अब्दुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। वह हल्द्वानी में स्मैक बेचने जा रहा था, जिसे उसन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
रुद्रपुर में 122.38 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
आरोपित रामपुर का अब्दुल्ला खान, हल्द्वानी जा रहा था।
पुलिस ने स्मैक के साथ अपाचे बाइक भी जब्त की।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई में 122.38 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित रामपुर से हल्द्वानी स्मैक बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक के अलावा एक अपाचे बाइक भी बरामद की है।
दो माह पहले शाहजहांपुर से खरीदने की बात कबूली, बाइक भी जब्त
आरोपित की पहचान अब्दुल्ला खान (50) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी पीपल गांव, थाना भोट, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने करीब दो माह पहले शाहजहांपुर में लक्ष्मी नामक युवक से यह स्मैक खरीदी थी। पैसों की जरूरत पड़ने पर इसे बेचने के लिए उसने अपने पास रख लिया था और अब हल्द्वानी में ग्राहक मिलने पर बेचने जा रहा था। हालांकि वह सप्लायर का पूरा पता और मोबाइल नंबर नहीं बता सका।