Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रपुर में मैनपुरी के ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, चेहरे पर मिले चोट के निशान

    By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:38 AM (IST)

    रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में मैनपुरी निवासी एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जासं, रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में मैनपुरी निवासी ट्रक चालक की मृत्यु हो गई। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पता चलेगा।

    गुरुवार सुबह ट्रांजिट कैंप में सड़क किनारे एक 40 वर्षीय युवक की लाश पड़ी हुई थी। यह देख वहां से गुजरने वाले लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसएसआइ महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली।

    शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

    साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान नवीगंज मैनपुरी यूपी निवासी संजीव पुत्र कैलाश के रूप में पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

    एसएसआइ महेश कांडपाल ने बताया कि मृतक के चेहरे पर हल्की चोट के निशान है। आशंका जताई कि नशे में या मिर्गी आने के कारण वह गिर गया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। बताया कि मृतक सिडकुल में ट्रक चालक था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

    खबरें और भी