Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड वालों को सीएम धामी की सौगात, मिली लंबी दूरी की ट्रेन

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:18 AM (IST)

    मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से सीमांतवासियों को टनकपुर से सिखों के पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी साप्ताहिक रेल सेवा की सौगात ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से सीमांतवासियों को सिखों के पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी रेल सेवा की सौगात मिली है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी।

    इसका लाभ सीमांत के लोगों को मिलेगा। छह जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री टनकपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

    लंबे समय से उठ रही थी मांग 

    सीमांतवासियों की ओर से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। खासकर सिख बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण हजूर साहिब नांदेड़ तक ट्रेन सेवा की मांग भी उठी थी, जिसे लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के समक्ष भी उठाया था। सीएम के प्रयास से टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस की मंजूरी मिल गई।

    यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन रविवार को हजूर साहिब नांदेड़ से चलकर अकोला, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा, बरेली होते हुए मंगलवार सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी, जबकि मंगलवार को प्रातः 9 बजे टनकपुर से चलकर बुधवार अपराह्न 4:30 पर नांदेड़ पहुंचेगी।

    केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह छह जुलाई की सुबह टनकपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। खटीमा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि यह ट्रेन 12 जुलाई को नांदेड़ से चलकर 14 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगी, जबकि 14 को ही वापस रवाना हो जाएगी। ट्रेन का 14 जुलाई से नियमित संचालन शुरू होगा।

    यह ट्रेन टनकपुर से चलकर सुबह 9:26 बजे खटीमा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और तीन मिनट बाद 9:29 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का पहले खटीमा में ठहराव नहीं था, लेकिन अब इसका खटीमा ठहराव सुनिश्चित हो गया है। हालांकि अभी समय सारिणी में अपडेट नहीं हुआ है।

    खबरें और भी

    भाजपा नेता अनमोल अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन के संचालन से सीमांतवासियों खासकर सिख श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। सिख श्रद्धालुओं की पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक की यात्रा बेहद सुगम हो जाएगी।