विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग से दुष्कर्म में कोर्ट ने सुनाई दस साल की कैद

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 10 Feb 2017 01:01 PM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 06:00 AM (IST)

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में स्पेशल कोर्ट ने अभियुक्त को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ...और पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म में कोर्ट ने सुनाई दस साल की कैद
नाबालिग से दुष्कर्म में कोर्ट ने सुनाई दस साल की कैद

रुद्रपुर, [जेएनएन]: दस माह पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में स्पेशल कोर्ट ने अभियुक्त को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 90 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म के भुजिया फार्म में 23 अप्रैल 2016 को अभियुक्त इरफान पुत्र इरशाद हुसैन एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।

यह भी पढ़ें: बेचने के लिए किया नाबालिग का अपहरण, मिली ये सजा

आरोप है कि कुछ महीने अपने साथ रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हल्द्वानी से बरामद कर लिया था। मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में हुई।

यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को सात साल सजा

शासकीय अधिवक्ता उमेश नाथ पांडे तथा सहयोगी अर्चना पीयूष पंत ने मामले में आठ गवाह कोर्ट में पेश कर आरोप को सिद्ध किया। विशेष न्यायाधीश नीलम रात्रा ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और साथ 90 हजार का जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म में दो को अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

यह भी पढ़ें: विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।