विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार साल से हर साल चैती मेले के दौरान इस दुकान में हो रही चोरी

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 12 Apr 2017 02:26 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 03:00 AM (IST)

चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों का माल साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ...और पढ़ें

चार साल से हर साल चैती मेले के दौरान इस दुकान में हो रही चोरी
चार साल से हर साल चैती मेले के दौरान इस दुकान में हो रही चोरी

काशीपुर, [जेएनएन]: चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों का माल साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

आवास विकास निवासी विनय अरोड़ा की बाजपुर रोड स्थित विकास सिनेमा के पास अरोरा इंटरप्राइजेज के नाम से टायल्स व सेनेटरी की दुकान है। रोजाना की तरह गत रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। 

बुधवार को मार्केट बंद रहती है, इसलिए आज वह दुकान खोलने नहीं पहुंचे। किसी पहचान वाले व्यक्ति ने दुकान के शटर खुले होने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचे तो साइड वाले शटर के दोनों ताले टूटे थे। साथ ही दरवाजे में लगा शीशा भी टूटा हुआ था। दुकान के गल्ले से पांच हजार नकदी सहित तीन सीसीटीवी कैमरे, एक डीवीआर, गऊदान की गुल्लक और नल की टोंटी आदि गायब थे। 

विनय ने बताया की नकदी सहित 40-50 हजार का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान में चार साल से हर बार चैती मेले के समय चोरी होती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: काशीपुर में दो दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों का सामान चोरी

यह भी पढ़ें: महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश फंसे जाम में, भीड़ ने एक को दबोचा

यह भी पढ़ें: टप्पेबाजों ने कार का शीशा तोड़कर एक लाख का कैश उड़ाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।