यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सितारगंज में चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सितारगंज में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने 300 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सितारगंज, जेएनएन। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने 300 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि वर्ली नगर में चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास 300 ग्राम चरस मिली। दोनों तस्कर चरस बेचने ले जा रहे थे। पकड़े गए तस्कर अकील वार्ड नंबर 8 और बाबू रमपुरा का निवासी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में सर कड़ा चौकी प्रभारी अमित शर्मा कांस्टेबल अमित कुमार जगदीश सिंह व महेंद्र शामिल थे।
