Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोस्त की बहन की शादी में आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 25 Feb 2017 07:30 AM (IST)

    दोस्त की बहन की शादी में आए दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों युवक दिल्ली की किसी कंपनी में नौकरी करते थे। ...और पढ़ें

    दोस्त की बहन की शादी में आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
    दोस्त की बहन की शादी में आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

    काशीपुर, [जेएनएन]: दोस्त की बहन की शादी से घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक दिल्ली की कंपनी में नौकरी करते थे।  

    ग्राम मानपुर स्थित नई बस्ती गढ़वाल कालोनी निवासी कैलाश रावत (23 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत और यहीं के मनीष घिल्डियाल (21 वर्ष) पुत्र जानकी प्रसाद  दोस्त थे। 

    यह भी पढ़ें: नमक से भरा ट्रक कार और लोडर के ऊपर पलटा, चार की मौत

    दोनों दिल्ली की किसी कंपनी में जॉब करते थे। गांव में ही दोनों के दोस्त की बहन की शादी थी। वे दोस्त की बहन की विदाई में बाइक से  पीरूमदारा गए थे। 

    वहां से घर लौटते समय यह हादसा हो गया। रामनगर रोड स्थित ग्राम धनौरी पर आगे चल रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगने से उनकी बाइक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

     यह भी पढ़ें: ट्रक ने स्कूटी पर मारी टक्कर, महिला की मौत 

    आनन फानन राहगीरों ने 108 एंबुलेंस सेवा से दोनों को एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कुंडेश्वरी चौकी भेज दिया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। 

    यह भी पढ़ें: बागेश्वर में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत