उत्तराखंड में एक और अवैध मजार पर बुलडोजर एक्शन, 5 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर के जसपुर में जिला प्रशासन ने अहमदनगर में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। ...और पढ़ें

अहमदनगर में अवैध मजार हटाकर 5 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जसपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह भदौरिया के निर्देशन में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने अहमदनगर, जसपुर में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार के विरुद्ध कार्रवाई की।
विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने तथा बेदखली आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने अवैध मजार को ध्वस्त कर लगभग पांच बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
अभियान के दौरान भारी पुलिस बल, दो जेसीबी मशीनें तथा 50 से अधिक राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती रही।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नानकसागर बांध क्षेत्र में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने किया ध्वस्तीकरण
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।