Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 94 शस्त्र लाइसेंस की जांच को पंजाब-जम्मू कश्मीर और यूपी जाएगी टीम

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 04:54 PM (IST)

    उत्तराखंड पुलिस 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच के लिए पंजाब, यूपी, दिल्ली और अन्य राज्यों में जाएगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। बाहरी राज्यों से शस्त्र लाइसेंस बनाकर उनका उत्तराखंड में वैध हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस की जांच के लिए पुलिस पंजाब, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, मेघालय, बिहार समेत अन्य बाहरी राज्यों में जाएगी। इसके लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।

    दस्तावेजों में कूट-रचना कर पंजाब, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, मेघालय, बिहार समेत अन्य बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उनका उत्तराखंड में वैध हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वालों का सत्यापन पुलिस ने शुरू किया था।

     13 लोगों को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में किया था गिरफ्तार 

    जिसमें काशीपुर सर्किल में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के संबंध में दो प्राथमिकी पंजीकृत कर 13 लोगों को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से पुलिस फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों की जांच कर रही है।

    इसके लिए जिला स्तर पर तीन विशेष सत्यापन टीम गठित की थी। जिसमें दो टीमों ने रुद्रपुर और काशीपुर सर्किल तथा एक टीम बाहरी जनपदों एवं अन्य राज्यों से बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान चिह्नित 678 लाइसेंस में से 626 शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन के दौरान 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

    साथ ही 119 संदिग्ध शस्त्र थानों में जमा करवाए गए थे। अब पुलिस ने 94 संदिग्ध लाइसेंस की जांच करेगी कि वह फर्जी है या नहीं।

    एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गठित तीसरी विशेष टीम यूपी, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, मेघालय, बिहार के संबंधित जिलों में जाकर लाइसेंस की जांच करेगी। जांच के बाद जो भी शस्त्र लाइसेंस फर्जी मिलेगा, उस पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर पुलिस का शिकंजा, 119 हथियार और 94 लाइसेंस जब्त

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर एसटीएफ का शिकंजा, 13वीं गिरफ्तारी

    खबरें और भी