ऊधम सिंह नगर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर पुलिस का शिकंजा, 119 हथियार और 94 लाइसेंस जब्त
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ अभियान में 119 संदिग्ध हथियार और 94 लाइसेंस जब्त किए हैं। इन लाइसेंसों के सत्यापन के लिए विशेष टीम ...और पढ़ें

रुद्रपुर में बरामद किये गए असलहे मामले का पर्दाफाश करते एसएसपी अजय गणपति एवं पुलिस टीम।
HighLights
पुलिस ने 119 संदिग्ध हथियार और 94 लाइसेंस जब्त किए
फर्जी लाइसेंसों के सत्यापन के लिए टीमें बाहरी राज्यों में जाएंगी
अभियान में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। दस्तावेजों में कूट-रचना कर बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उन्हें स्थानांतरित करा उत्तराखंड में वैध हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध चले अभियान के बाद पुलिस ने 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिह्नित किए।
इसमें 94 लाइसेंस कब्जे में लेकर उनके पास से मिले 119 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए हैं। अब संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस वैध हैं या अवैध, इसके लिए गठित टीम बाहरी राज्यों के संबंधित जिलों में जाकर इनका सत्यापन करेगी।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि दस्तावेजों में कूट-रचना कर पंजाब, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, मेघालय, बिहार समेत अन्य बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उनका उत्तराखंड में वैध हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वालों का सत्यापन पुलिस और एसटीएफ ने शुरू की थी।
जिसमें काशीपुर सर्किल में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के संबंध में दो प्राथमिकी पंजीकृत कर 13 लोगों को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से पुलिस और एसटीएफ लगातार फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों की जांच कर रही है।
इसके लिए पुलिस ने वर्ष, 2001 से वर्ष, 2026 तक बने शस्त्र लाइसेंस की जांच की तो 678 लाइसेंस दूसरे राज्यों से बने मिले, जिनका इस्तेमाल जिले में हो रहा था।
ऐसे में इन लाइसेंस की जांच के लिए जिला स्तर पर तीन विशेष सत्यापन टीम गठित की थी। जिसमें दो टीमों ने रुद्रपुर और काशीपुर सर्किल तथा एक टीम बाहरी जनपदों एवं अन्य राज्यों से बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों की जांच शुरू की थी।
खबरें और भी
जांच के दौरान चिह्नित 678 लाइसेंस में से 626 शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इनमें 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस पुलिस ने कब्जे में ले लिए। जबकि 119 संदिग्ध शस्त्र थानों में जमा करवाए गए।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अब गठित तीसरी टीम 94 संदिग्ध लाइसेंस और 119 संदिग्ध शस्त्रों की यूपी, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, मेघालय, बिहार के संबंधित जिलों में जाकर जांच करेगी। जांच में शस्त्र लाइसेंस फर्जी मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।