Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत? पश्चिमी गर्म हवाओं से लंबा खींच सकता है दौर

    Updated: Sat, 23 May 2026 07:48 AM (GMT+05:30)

    उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं और अल नीनो के प्रभाव से उत्तराखंड में भीषण गर्मी का मौसम लंबा खिंच सकता है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    गणेश पांडे, काशीपुर। प्रदेश में आमतौर पर मई अंतिम सप्ताह से जून पहले पखवाड़े में सर्वाधिक गर्मी रहती है। पिछले 10 वर्षों में सात बार सर्वाधिक गर्म दिन 10 जून या उससे पहले रहा है। इस बार एक सप्ताह पहले ही मौसम के तेवर तल्ख हैं।

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 18 से 24 मई का सप्ताह इस वर्ष का सबसे गर्म दौर साबित हो सकता है। यद्यपि मैदानी भागों में अगले दो-तीन सप्ताह भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। 10 जून के बाद मानसून आगे बढ़ने के साथ हवा बदलने व प्री मानसून गतिविधि से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

    20 मई को रुड़की में सर्वाधिक 42 डिग्री तापमान 

    उत्तराखंड में इस बार सर्वाधिक 42 डिग्री तापमान 20 मई को रुड़की में पहुंचा है। कुमाऊं में सर्वाधिक 40.5 डिग्री तापमान 20 मई को पंतनगर व 21 मई को खटीमा में रिकार्ड हुआ है।

    स्काईमेट अध्यक्ष व मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ जीपी शर्मा का कहना है कि इस बार मई दूसरे पखवाड़े में आंधी, वर्षा व प्री-मानसून गतिविधियों की कमी के कारण गर्मी बढ़ी है। अंदेशा है कि उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं व अरब सागर में बन रहे मौसम सिस्टम उत्तर के मैदानी भागों में भीषण गर्मी का दौर लंबा खींच सकते हैं। इसके पीछे की वजह अल नीनो परिस्थितियां हैं।

    खबरें और भी

    गर्मी से पूरी राहत के लिए मानसून का इंतजार करना होगा। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की सामान्य अवधि 20 जून है। पिछले पांच दिन से मानसून अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह में अटका है।

    राहत : तीन दिन बार पारा 40 से नीचे

    गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखा। बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में दोपहर बाद अंधड़ व जगह गरज के साथ बौछारें पड़ी। तराई में छितरे बादल रहने से धूप पिछले दिनों की अपेक्षा हल्की रही।

    तीन दिन बार पारा 40 डिग्री से नीचे आया है। पंतनगर का पारा 39.4 डिग्री, खटीमा का 39 डिग्री रहा। शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    प्रमुख स्थानों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    • खटीमा 39.0
    • पंतनगर 39.4
    • मुक्तेश्वर 28.8
    • पिथौरागढ़ 31.9
    • देहरादून 39.6
    • मसूरी 27.0
    • जोलीग्रांट 39.7
    • टिहरी 29.0
    • रुड़की 40.5

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बदला मौसम, हल्की बारिश से पारा गिरा; पर गर्मी का प्रकोप जारी

    यह भी पढ़ें- कश्मीर में बिगड़े मौसम के तेवर, ऊंचाई पर ताजा बर्फबारी और मैदान में आंधी-बारिश-ओलों की मार, सेब की 30% फसल बर्बाद