यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक ने कीटनाशक खा लिया। हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

किच्छा, उधमसिंहनगर [जेएनएन]: संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक ने कीटनाशक खा लिया। हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेहनका चौहान पुत्र रामप्यारे निवासी इटव्वा सिद्धार्थनगर उत्तरप्रदेश आजादनगर में अपने परिवार के साथ रह कर खेत में काम करता था। पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार रात मेहनका ने कीटनाशक कहा खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया।
उसकी हालत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। परिजन मेहनका 36 वर्ष के शव को घर ले आये। परिजनो के अंतुम संस्कार की तैयारी की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह आजादनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चार बच्चे है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद के चलते अक्सर कलह रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
