Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रपुर: भीम आर्मी की टोपी पहनने पर युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल तोड़ा; दी गालियां

    By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:46 AM (IST)

    रुद्रपुर के रम्पुरा में भीम आर्मी की टोपी और गमछा पहनने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वह घायल हो गया। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। भीम आर्मी की टोपी और गमछा पहनकर रम्पुरा गए खेड़ा के युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही उसकी टोपी फेंककर मोबाइल भी तोड़ दिया।

    आरोप है कि हमलावरों ने भीम आर्मी के संबंध में भी अपमानजनक एवं आपत्तिजनक बातें की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।

    अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालीगलौज

    खेड़ा वार्ड 19 निवासी राजेश गौतम पुत्र रामसरन ने बताया कि नौ जुलाई की शाम वह किसी काम से रम्पुरा स्थित काली मंदिर के पास गया हुआ था। इस दौरान उसने भीम आर्मी (आजाद समाज पार्टी) की टोपी और गमछा पहना हुआ था। रम्पुरा में रहने वाला गोरख उर्फ ढोल ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे रोक अश्लील एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की।

    इसके बाद उन्होंने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों एवं बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया और उसने हाथ फ्रैक्चर होने की आशंका भी जताई है। बाद में हमलावरों ने उसकी टोपी भी उतारकर फेंक दी और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

    आरोप लगाया कि इस दौरान हमलावर भीम आर्मी के संबंध में भी अपमानजनक एवं आपत्तिजनक बातें कहने लगे। इस पर वह किसी तरह से वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला।

    राजेश गौतम ने बताया कि आरोपितों ने उसे धमकी दी है, जिससे वह भयभीत और मानसिक रूप से परेशान है। उसने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि गोरख उर्फ ढोल समेत उसके चार-पांच अन्य साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।